मार्च 10, 2026 11:34 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल- सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक संस्थानों की सुरक्षा के प्रति सीआईएसएफ का समर्पण, व्यावसायिकता और अटूट प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनके साहस, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा को नमन करता है।