उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रृद्धांजलि आर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद न सिर्फ एक क्रांतिकारी थे, बल्कि अदम्य साहस की एक साक्षात् प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी थी। अपने नाम के अनुरूप जीने वाले आज़ाद को लेकर उपराष्ट्रपति ने कहा कि अमर बलिदानी आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
News On AIR | फ़रवरी 27, 2026 12:52 अपराह्न
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रृद्धांजलि आर्पित की