फ़रवरी 21, 2026 1:15 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सीएसआर शिखर सम्मेलन 2026 को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने कहा है कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व -सीएसआर अब व्यावसायिक रणनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि ये राष्ट्रीय प्रगति का केंद्रबिंदु बन गया है।

आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सीएसआर शिखर सम्मेलन 2026 को संबोधित करते हुए उपराष्‍ट्रपति ने ये बात कही।

उन्होंने कहा कि सीएसआर सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने तथा कौशल विकास को उद्योगों से जोड़ने में परिवर्तनकारी भूमिका निभा सकता है।

उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत में पिछले एक दशक में संरचनात्मक सुधार हुए हैं, बुनियादी ढांचे का तेज़ी से विस्तार हुआ है और डिजिटल कनेक्टिविटी तथा वित्तीय समावेशन में वृद्धि हुई है, जिससे करोड़ों लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक औसत अर्थव्यवस्था से विकसित होकर विश्‍व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला