फ़रवरी 20, 2026 10:55 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आज अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और पारिस्थितिक रूप से विविध यह राज्य हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता, अपार जैव विविधता, खूबसूरत मठों, घने जंगलों और जीवंत आदिवासी परंपराओं और अनूठे त्योहारों से परिपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य के उत्साही और मेहनती नागरिक राष्ट्र की प्रगति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

श्री शाह ने भी राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के साथ-साथ इसकी निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला