फ़रवरी 20, 2026 10:53 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मिजोरम के स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आज मिजोरम के स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि मिजोरम को अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और विविध भूदृश्यों का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने राज्य की उच्च साक्षरता दर और जीवंत संस्कृति की भी प्रशंसा की और कहा कि राज्य सामाजिक प्रगति और सामुदायिक सद्भाव का एक आदर्श है।

सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मिजोरम अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और चिरस्थायी सांस्कृतिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य की मजबूत सामुदायिक भावना और दयालु लोग करुणा और सहानुभूति के मूल्यों का प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि परंपरा, संगीत और रोजमर्रा की जिंदगी के अन्य पहलुओं के माध्यम से व्यक्त समृद्ध मिजो विरासत बेहद प्रेरणादायक है।

श्री शाह ने राज्य के शांति, प्रगति और समृद्धि के सफर को जारी रखने की कामना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला