फ़रवरी 19, 2026 10:23 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने छत्रपति शिवाजी को स्वराज का निर्माता, धर्म का रक्षक, निडर योद्धा और जन-केंद्रित शासन का योद्धा बताया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनका जीवन और आदर्श पीढ़ियों को साहस, न्याय, निस्वार्थ और आत्मनिर्भर तथा समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश दूरदर्शी नेता, असाधारण प्रशासक, रणनीतिक विचारक और स्वराज के योद्धा को नमन करता है। श्री मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी का साहस सभी नागरिकों को प्रेरित करता रहा है और न्याय तथा आत्मसम्मान की उनकी भावना समाज को मजबूत करती रहेगी।