फ़रवरी 6, 2026 9:20 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन नेआईसीसी अंडर-19 विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर अंडर-19 टीम को बधाई दी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने जिम्बाब्वे के हरारे में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर अंडर-19 टीम को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि भारत ने छठी बार खिताब जीता है। उपराष्ट्रपति ने विश्व कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड तोड़ पारी की भी सराहना की। उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे और पूरी टीम को देश के लिए इस गौरवपूर्ण क्षण पर शुभकामनाएं दीं।