उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के पूर्व उप निदेशक और तमिल विद्वान डॉ. ज्ञानसे सुंदरम के निधन पर शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि सुंदरम ने हजारों छात्रों को तमिल भाषा के प्रति प्रेम के लिए प्रेरित किया। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि डॉ. सुंदरम ने तिरुक्कुरल के एक श्लोक के अनुसार जीवन व्यतीत किया, ‘जो सक्षम हैं, वे पूरी शक्ति से प्रयास करेंगे और अपने कार्यों से दुनिया को बदल देंगे।’
News On AIR | जनवरी 26, 2026 10:17 अपराह्न
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने तमिल विद्वान डॉ. ज्ञानसे सुंदरम के निधन पर शोक जताया