अक्टूबर 2, 2025 10:01 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विजयदशमी पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विजयदशमी पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। श्री राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है तथा सत्य, धर्म और साहस के चिरस्थायी मूल्यों की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि यह सभी को ईमानदारी और निष्ठा से काम करने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। श्री राधाकृष्णन ने विजयदशमी पर सबके लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला