जनवरी 25, 2026 1:22 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश की पिछले 75 वर्षों की चुनावी यात्रा लोकतंत्र की शक्ति, समायोजिता और समावेशिता तथा संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने का स्पष्ट उदाहरण है। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि जिम्मेदारी और जागरूकता के साथ वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करके नागरिक, समावेशी और विश्वसनीय लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में योगदान देते हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे चुनावी व्यवस्था में अपना विश्वास और मजबूत करें तथा जागरूक और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से देश के लोकतांत्रिक भविष्य के निर्माण के प्रति समर्पित रहें।