उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज नई दिल्ली में श्री रमण महर्षि की 146वें जयंती समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि रमण महर्षि आधुनिक भारत के सबसे पूजनीय आध्यात्मिक संतों में से एक हैं। इनका राष्ट्र की आध्यात्मिक और सभ्यतागत विरासत में एक विशिष्ट स्थान है।
उन्होंने कहा कि महर्षि ने सभी आध्यात्मिक मार्गों की एकता की पुष्टि की, चाहे वह भक्ति हो, ज्ञान हो, ध्यान हो या निस्वार्थ सेवा हो, जो अंततः एक ही सत्य की ओर ले जाती है।
उन्होंने श्री रमणाश्रम की शताब्दी के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा जारी एक स्मारक सिक्का भी जारी किया।