जनवरी 17, 2026 11:44 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और अभिनेता एमजी रामचंद्रन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि एमजी रामचंद्रन एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने अपना जीवन गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि एमजी रामचंद्रन ने तमिलनाडु के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी।