जनवरी 16, 2026 7:28 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने संसद भवन में ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के अध्यक्ष से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में ब्रिटेन के हाऊस ऑफ लॉर्डस के अध्यक्ष लॉर्ड मैकफॉल ऑफ अलक्लुइथ से मुलाकात की। भारत में आयोजित राष्ट्रमंडल अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन के दौरान यह मुलाकात हुई। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि लॉर्ड मैकफॉल की यह यात्रा भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत संसदीय संबंधों को दर्शाती है।

 

श्री राधाकृष्णन ने दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें विधि के शासन के प्रति प्रतिबद्धता, संसदीय विशेषाधिकार और कार्यपालिका की प्रभावी निगरानी शामिल हैं। श्री राधाकृष्‍णन ने कहा कि लॉर्ड मैकफॉल की यह यात्रा भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत संसदीय संबंधों को दर्शाता है। उन्‍होंने दोनों देशों के बीच साझी लोकतांत्रिक नैतिकता का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इस दिशा में दोनों देश ने कानून की प्रतिबद्धता तथा संसदीय विशेषाधिकार के महत्व को रेखांकित किया और प्रतिनिधिमंडलों के बीच अधिक आदान-प्रदान, संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों और ज्ञान साझाकरण पहलों का समर्थन किया।

 

उपराष्ट्रपति ने संसद में भारत की डिजिटल पहल के बारे में भी बात की और पारदर्शिता और जनभागीदारी बढ़ाने में ब्रिटेन के अनुभव से सीखने में रुचि व्यक्त की।