उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी, माघ बिहू, कनुमा, उत्तरायण, तुसु परब और अन्य फसल उत्सवों के अवसर पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ये त्यौहार ऋतुओं के परिवर्तन, सूर्य के उत्तर दिशा की ओर प्रस्थान और महीनों की मेहनत और लगन से पोषित फसलों की कटाई का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ये त्यौहार कृषि और प्रकृति के साथ देश के अटूट सभ्यतागत बंधन को दर्शाते हैं और हमारी समृद्ध विविधता में निहित एकता को उजागर करते हैं।
श्री राधाकृष्णन ने कहा कि देश ने कृषि को मजबूत करने और किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए व्यापक पहल की हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रयास किसानों को विकास के केंद्र में रखने और कृषि को भारत की आर्थिक तथा सामाजिक प्रगति का आधार मानने की देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।
Site Admin | जनवरी 13, 2026 10:10 अपराह्न
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी, माघ बिहू, कनुमा, उत्तरायण, तुसु परब पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं