उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन कल से दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर रहेंगे। वे 15 जनवरी को तिरुप्पुर में जनता के साथ थाई पोंगल मनाएंगे। उपराष्ट्रपति उसी दिन कोयंबतूर में नवस्थापित केएमसीएच न्यूरोसाइंसेज संस्थान, ओपीडी ब्लॉक और केएमसीएच मेडिकल कॉलेज स्नातकोत्तर संस्थान का उद्घाटन करेंगे।
उपराष्ट्रपति कोयंबतूर के कोडिसिया हॉल में श्री रामकृष्ण अस्पताल के स्वर्ण जयंती समारोह और रामकृष्ण डेंटल कॉलेज तथा अस्पताल की 25वीं वर्षगांठ में भी शामिल होंगे।