सितम्बर 30, 2025 4:58 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दीं

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री राधाकृष्णन ने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि यह सभी को आर्थिक रूप से मज़बूत, सामाजिक रूप से समावेशी और नैतिक रूप से सशक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज में मौजूद बुराइयों के विरुद्ध लड़ने का संकल्प लेने की याद दिलाता है। उन्होंने प्रार्थना की कि माँ दुर्गा सभी को सुख, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि माँ दुर्गा सभी की मनोकामनाएँ पूरी करें और समाज से सभी बुराइयों को दूर करें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला