जनवरी 11, 2026 1:32 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उप-राष्ट्रपति एनक्लेव में पुष्पांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि श्री शास्त्री दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने अपनी सरलता, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की मिसाल पेश की।

श्री राधाकृष्णन ने कहा कि उनका दिया नारा- जय जवान जय किसान कई पीढ़ियों से देश के सैनिकों और किसानों के प्रति गहरे सम्मान का प्रतीक बना हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि निस्वार्थ सेवा, मानवता और राष्ट्रीय एकता के शास्त्रीजी के आदर्श देश के लिए प्रेरणा-स्रोत हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला