दिसम्बर 25, 2025 5:46 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने तमिलनाडु में हुई सड़क दुर्घटना में मरने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज तमिलनाडु के कड्डालोर में हुई सड़क दुर्घटना में मरने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के लिए साहस और शक्ति की कामना की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।