उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आज सुबह उनका निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि विजय कुमार मल्होत्रा एक उत्कृष्ट नेता थे। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि खेल प्रशासन सहित सार्वजनिक जीवन में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
Site Admin | सितम्बर 30, 2025 12:10 अपराह्न
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया