अक्टूबर 27, 2025 2:02 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लै से की मुलाकात

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज स्टेट हाउस में सेशेल्स के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्लै से मुलाकात की। श्री राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इस दौरान भारत-सेशेल्स के साझा विरासत, संस्कृति और लोगों के आपसी तालमेल पर आधारित बहुआयामी संबंधों पर चर्चा हुई। उपराष्ट्रपति ने श्री पिल्लै को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।