अक्टूबर 11, 2025 10:48 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री राधाकृष्णन ने कहा, नानाजी के निस्वार्थ सेवा के सिद्धांत सभी को ईमानदारी और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि नानाजी देशमुख ने अपना जीवन ग्रामीण विकास और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।
 
 
उपराष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि नानाजी की विरासत एक समृद्ध और समतामूलक भारत के निर्माण की दिशा में राष्ट्र का मार्गदर्शन करती रहेगी। श्री राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में नानाजी देशमुख को पुष्पांजलि भी अर्पित की।