उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से नई दिल्ली में मुलाकात की। श्री राधाकृष्णन ने पूर्व राष्ट्रपति की उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की प्रशंसा की। उन्होंने एक राष्ट्र, एक चुनाव पर उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष के रूप में श्री कोविंद के कार्यों और सामाजिक न्याय और जन कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। यह संविधान के आदर्शों के प्रति उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है। उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव मूल्यवान रहेगा।
Site Admin | अक्टूबर 6, 2025 8:37 अपराह्न
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की