उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान मिस्ट्रल एआई के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर्थर मेन्श से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने बताया कि बैठक के दौरान एआई में हुई हालिया प्रगति और जनहित में उनके अनुप्रयोगों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने भारत में मौजूद एआई प्रतिभा पर भी विचार-विमर्श किया, जो देश में एआई के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
News On AIR | फ़रवरी 20, 2026 2:05 अपराह्न
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मिस्ट्रल एआई के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर्थर मेन्श से मुलाकात की