फ़रवरी 20, 2026 1:15 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया एआई समिट में भाग ले रहे मु्ख्य कार्यकारी अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया एआई समिट में भाग ले रहे मु्ख्य कार्यकारी अधिकारियों और प्रतिनिधिमंडलों से आज मुलाकात की। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार क्षेत्र में एआई की परिवर्तनकारी क्षमता का उल्लेख किया। बैठक में भारत में एआई नवाचार और कार्यान्वयन की मजबूत स्थिति पर भी चर्चा की गई है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वपूर्ण पहल है। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि यह सम्मेलन वैश्विक एआई परिदृश्य में देश की भूमिका को और महत्वपूर्ण बनाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला