फ़रवरी 14, 2026 9:16 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति ने 14 फरवरी 1998 के कोयंबटूर में हुए बम विस्फोटों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने 14 फरवरी 1998 के कोयंबटूर में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पर एक संदेश में उपराष्ट्रपति ने इस घटना को भारत के इतिहास का एक पीड़ादायक अध्याय बताया और कहा कि इसने अनेकों परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि इन्हीं विस्फोटों में से एक में वह बाल-बाल बचे थे।

उपराष्ट्रपति ने इसे अपने जीवन का सबसे भयावह क्षण बताया। उन्होंने कहा कि वह घायल लोगों को बचाने और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने के उस दर्दनाक दौर को कभी नहीं भूल सकते। उपराष्ट्रपति ने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने नागरिकों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने और शांति, सद्भाव तथा राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के संकल्प को पुन: दोहराने का भी आह्वान किया।