उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि 22 पदक जीतकर खिलाडि़यों ने अपने उत्साह और दृढ़ संकल्प से देश को प्रेरित किया है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह उपलब्धि देश में पैरा-खेलों के भविष्य के विकास के लिए एक मज़बूत आधार प्रदान करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि खेलों में समावेशिता और उत्कृष्टता के आंदोलन को मज़बूत करेगी।