वेनेजुएला के सर्वोच्च न्यायालय ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ को देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति का पदभार संभालने का आदेश दिया है। यह निर्णय निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद लिया गया, जिन्हें कल सुबह अमरीकी सेना ने हिरासत में ले लिया। न्यायालय के फैसले में कहा गया है कि प्रशासनिक निरंतरता और राष्ट्र की व्यापक रक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोड्रिगेज़, वेनेजुएला गणराज्य के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करेंगी। फैसले में यह भी कहा गया है कि न्यायालय इस मामले पर विचार करेगा ताकि राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में राज्य की निरंतरता और संप्रभुता की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए लागू कानूनी ढांचे का निर्धारण किया जा सके।
Site Admin | जनवरी 4, 2026 9:06 पूर्वाह्न
उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ होंगी वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति