मई 7, 2024 1:34 अपराह्न

printer

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों से आज मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। अपने संदेश में श्री धनखड़ ने कहा कि मतदान हर नागरिक का अधिकार और जिम्‍मेदारी है। उन्‍होंने कहा कि मतदान नागरिकों की शासन व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करेगा।