विश्व पर्यटन दिवस पर आज झारखंड समेत देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने झारखंड के देवघर स्थित रिखिया गांव को श्रेष्ठ धार्मिक पर्यटन स्थल का पुरस्कार प्रदान किया। राज्य की पर्यटन निदेशक अंजली यादव ने इस पर खुशी जाहिर की है।