उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अभियानों की उपलब्धियों की प्रशंसा की। केरल के तिरूवनंतपुरम में भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईएसटी के 12वें दीक्षांत समारोह मे श्री धनखड ने कहा कि इन अभियानों ने भारत के राजनयिक प्रभाव में महत्वपूर्ण योगदान करने के अलावा लाखों लोगों के जीवन में बदलाव किया है। उन्होंने स्नातक के विद्यार्थियों को बधाई दी और जीवन में सीखने की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित भी किया इससे पहले उपराष्ट्रपति की केरल की दो दिन की यात्रा के दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और अन्य गणमान्य लोगों ने तिरूवनंतपुरम में श्री धनखड़ का गर्मजोशीपूर्ण स्वागत किया।