उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय दौरे पर आज केरल पहुंचे। वे कल सुबह गुरुवायुर मंदिर जाएंगे। उपराष्ट्रपति एर्नाकुलम के कलमस्सेरी में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज का भी दौरा करेंगे और छात्रों और संकाय सदस्यों से बातचीत करेंगे। उपराष्ट्रपति कल दोपहर बाद दिल्ली लौटेंगे।
Site Admin | जुलाई 6, 2025 7:14 अपराह्न
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे