फ़रवरी 17, 2026 1:13 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति और गृह मंत्री ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रतीक कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सदा समर्पित रहे।

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सार्वजनिक जीवन में पवित्रता और पारदर्शिता का प्रतीक है और वे युवाओं के लिए सदा प्रेरणास्रोत रहेंगे।