दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के नागरिकों को पराक्रम दिवस की बधाई दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराज्यपाल सक्सेना ने कहा की सुभाष चन्द्र बोस का निडर नेतृत्व, भारत की आज़ादी के प्रति उनका अटूट समर्पण, और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाले पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को स्वतंत्रता संग्राम का महानायक बताते हुए कहा की मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए नेताजी का अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अतुलनीय त्याग भारतीय इतिहास में राष्ट्रगौरव का अमिट प्रतीक है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा की नेताजी का जीवन और संघर्ष देशवासियों को कर्तव्य, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर प्रेरित करता रहेगा।