अक्टूबर 14, 2025 7:45 अपराह्न

printer

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एनडीएमसी के ट्यूलिप फूल विकास सह भंडारण कक्ष का दौरा किया

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज लोधी गार्डन स्थित नगरपालिका परिषद-एनडीएमसी के ट्यूलिप फूल विकास सह भंडारण कक्ष का दौरा किया। इसके साथ ही उन्‍होंने संग्रहित ट्यूलिप फूल बल्बों के विकास का निरीक्षण किया, जिन्हें आगामी सीज़न में एनडीएमसी क्षेत्र में लगाया जाएगा। एक विज्ञप्ति के अनुसार हर बसंत में, एनडीएमसी नई दिल्ली ट्यूलिप उत्सव के दौरान नई दिल्ली को रंगों की एक लुभावनी टेपेस्ट्री में बदल देती है। एनडीएमसी के अनुसार इस सर्दी में, एनडीएमसी पचास हजार से अधिक स्थानीय रूप से उगाए गए ट्यूलिप फूल लगाएगी, जो राष्ट्रीय राजधानी भर में लगाए जाने वाले कुल साढ़े पांच लाख ट्यूलिप फूल का लगभग 10 प्रतिशत है। इस वर्ष एनडीएमसी के विभिन्न क्षेत्रों जैसे शांति पथ लॉन और गोलचक्कर, 11 मूर्ति, मंडी हाउस गोलचक्कर, पुराने वीपी हाउस गोलचक्कर और आसपास के त्रिकोणीय भूखंड, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन आदि में ट्यूलिप फूल लगाए जाएँगे।