पुद्दुचेरी विधानसभा का बजट सत्र आज उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन के संबोधन के साथ शुरू हुआ। उपराज्यपाल ने संबोधन में केंद्र शासित प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए सरकार के प्रयासों पर जोर दिया।
उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में पुद्दुचेरी का सकल राज्य घरेलू उत्पाद 44 दशमलव शून्य छह प्रतिशत बढ़ा है, जिसकी वार्षिक औसत वृद्धि दर नौ दशमलव पांच-छह प्रतिशत है। उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद विधानसभा को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया।
उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कल फिर शुरू होगी। पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, जो वित्त विभाग भी संभालते हैं, बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश का 2025-26 का बजट पेश करेंगे।