जनवरी 26, 2025 7:48 अपराह्न

printer

उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मिली जुली परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विकास आधारित झांकियां भी निकाली गईं। मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा जनहित में उठाये जा रहे कदमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के साथ युवाओं पर भी ध्यान दे रही है।