उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राज्य के पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शहीद पुलिस सेल का गठन करने के निर्देश जारी किए हैं। इस पहल का उद्देश्य शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों को आवश्यक सहायता और समर्थन प्रदान करना है।
ये शहीद पुलिस सेल प्रत्येक रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में गठित किए जाएंगे। इसके अध्यक्ष संभाग के पुलिस महानिरीक्षक होंगे। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नामांकित उप पुलिस अधीक्षक और निरीक्षक स्तर के अधिकारी इसके सदस्य होंगे। शहीद पुलिस सेल शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय बुधवार को पुलिस मुख्यालय स्तर पर बैठक आयोजित करेंगे।
इस बैठक में परिवारजनों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।