मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 23, 2024 4:07 अपराह्न

printer

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भोपाल में पोलियो ड्राप पिलाकर प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज भोपाल के जयप्रकाश चिकित्सालय परिसर में पोलियो ड्राप पिलाकर प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश के समस्त नागरिकोंअभिभावकों से अपील की है कि अपने नौनिहालों की सुरक्षा में कोई चूक न होने दें। प्रदेश में शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को नज़दीकी पोलियो बूथ में जाकर दो बूँद ज़िंदगी की अवश्य दिलायें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 25 जून से दस्तक अभियान शुरु किया जा रहा हैं।

इस अभियान में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग का अमला घर-घर जाकर दस्तक देगा। अभियान में बच्चों की वैक्सीन के साथ-साथ अन्य जाँच भी की जाएगी। इस बार प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 11 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिये लक्षित किया गया है। अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन 27,271 टीमों द्वारा 1 करोड़ 28 लाख घरों का भ्रमण करबच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। सतना जिले में बच्चों को पोलियो निरोधी दवा पिलाई जा रही है। सतना जिला अस्पताल सतना में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी  ने दो बूंद दवा पिलाकर अभियान का शुभारम्भ किया। खण्डवा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील व पंधाना विधायक श्रीमति छाया मोरे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना तथा उपस्वास्थ्य केन्द्र निहालवाड़ी में अभियान की शुरुआत की। छतरपुर शहर के छत्रसाल चौराहे के बूथ पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई।

गुना में जिला चिकत्सालय में विधायक पन्ना लाल शाक्य ने अभियान का आरंभ किया। शिवपुरी जिले में आज से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हुई। विधायक देवेंद्र जैननगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने हवाई पट्टी स्थित संजीवनी क्लीनिक पर पहुंचकर इस अभियान के तहत बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाई। नर्मदापुरम जिले में 1 लाख 51 हजार 309 बच्चो को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।