जुलाई 19, 2024 4:33 अपराह्न

printer

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार 20 जुलाई को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार 20 जुलाई को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सुबह 11 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन में समाधि कुटिया वाले महाराज की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत मुकेश अग्निहोत्री सायं 5 बजे वापिस शिमला के लिए रवाना होंगे।

 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला