उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज लखनऊ में एक प्रेसवार्ता कर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के आगामी चरणों की जानकारी दी। श्री पाठक ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान का पहला चरण 2 सितम्बर से 25 सितम्बर, तक दूसरा चरण 10 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। 11 से 17 सितम्बर तक घर घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता लोगों को सदस्यता अभियान के लिए सम्पर्क करेंगे। 10 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान होगा। जो भी सदस्य इस दौरान 100 साधारण सदस्य बनाएगा उसे सक्रिय सदस्य के रूप में सदस्यता मिलेगी। हर रविवार को भाजपा अटल सदस्यता अभियान मनाएगी। इस दिन पार्टी के सांसद और विधायक कम से कम 20 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएंगे।
Site Admin | सितम्बर 4, 2024 7:40 अपराह्न | lucknow news | UTTAR PRADESH NEWS
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में एक प्रेसवार्ता कर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के आगामी चरणों की जानकारी दी
