अक्टूबर 2, 2024 11:00 पूर्वाह्न

printer

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कल लखनऊ से राज्य स्तरीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मच्छर जनित रोगों से मुक्ति पाने के लिए सभी को अभियान से जुड़ना होगा।

आज संचारी रोग अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जो जलभराव है स्वच्छ जल में जो मच्छर जनित रोग होते है इस अभियान के तहत ऐसे सभी मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए हम दस्तक अभियान के माध्यम से  साफ भरे हुए जल को रोकने के लिए घर-घर अभियान चलाएंगे और छिड़काव पर्याप्त मात्रा में करेंगे जिससे डेंगू, मलेरिया, कालाजार जैसे  मच्छर जनित रोगों उन पर हम नियंत्रण पा पाएंगे पूरे प्रदेश में चलेगा।