उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कानपुर के काशीराम संयुक्त चिकित्सालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए साफ़ सफाई में सहयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि 13 विभागों के समन्वय से इस अभियान की शुरुआत की जा रही है।
Site Admin | जुलाई 1, 2024 8:22 अपराह्न
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कानपुर के काशीराम संयुक्त चिकित्सालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया