उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि पार्टी मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर हार की समीक्षा करेगी। बहराइच में आज भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस जीत से समाजवादी पार्टी को अति उत्साहित नहीं होना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज करेगी।
News On AIR | सितम्बर 10, 2023 6:58 अपराह्न | LUCKNOW | UP NEWS | Uttar Pradesh | UTTAR PRADESH NEWS
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि पार्टी मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर हार की समीक्षा करेगी