जुलाई 3, 2024 8:59 अपराह्न

printer

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कल मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को शहरों के सुनियोजित और संतुलित विकास के लिए काम करने को कहा।

 

श्री साव ने अधिकारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वे में हर निकाय की रैंकिंग में सुधार आना चाहिए।

 

बैठक में श्री साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा के लिए हर महीने बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, उसकी रिसाइक्लिंग और गीले कचरे से कंपोस्ट बनाने के काम में सुधार लाया जाएगा। श्री साव ने काम में लापरवाही और लेट-लतीफी पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा।