महाराष्ट्र को त्योहारों से पहले कर हस्तांतरण के तहत केंद्र सरकार से 6,418 करोड़ रुपये की अग्रिम किश्त मिली है। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा है कि इससे राज्य के पूंजीगत व्यय में तेजी लाने और कल्याणकारी तथा विकास योजनाओं के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
केंद्र सरकार ने सामान्य मासिक हस्तांतरण के रूप में इसके अतिरिक्त सभी राज्यों को 1,01,603 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह राशि 10 अक्टूबर को राज्यों को देय 81,735 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है।