फ़रवरी 20, 2026 8:43 अपराह्न

printer

उपभोक्ता संरक्षण कानूनों का उल्लंघन करने के लिए छह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने उपभोक्ता संरक्षण कानूनों का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित ड्रोन और जीपीएस जैमर को सूचीबद्ध करने के लिए छह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किए हैं। प्राधिकरण ने कहा कि ये उपकरण उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 और अन्य दूरसंचार तथा व्यापार नियंत्रण कानूनों का उल्लंघन करते हुए बिक्री के लिए पेश किए जा रहे थे। इन उपकरणों को अनिवार्य लाइसेंस संबंधी खुलासे, वैध अनुमोदन या वायरलेस योजना तथा समन्वय प्रमाणन विवरण के बिना सूचीबद्ध किया गया था।

उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि प्लेटफॉर्म यह बताने में भी विफल रहे कि वैधानिक प्राधिकरण के बिना नागरिकों द्वारा इनका कब्ज़ा निषिद्ध है। सीसीपीए ने संबंधित प्लेटफॉर्मों से विस्तृत जानकारी मांगी है। इसके अलावा, पिछले दो वर्षों में बेची गई इकाइयों का विवरण, खरीदार की जानकारी, तीसरे पक्ष के विक्रेताओं, ऐसी लिस्टिंग को हटाने के लिए उठाए गए कदमों और उनके प्लेटफार्मों पर उपलब्ध समान उपकरणों की सूची भी मांगी गई है।