जनवरी 15, 2025 8:37 अपराह्न

printer

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गेहूँ खरीद की तैयारियों की समीक्षा के लिए पाँच राज्यों के खाद्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आगामी रबी विपणन सत्र 2025-26 में गेहूँ खरीद की तैयारियों की समीक्षा के लिए पाँच राज्यों के खाद्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की है। ये राज्य हैं- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात और राजस्थान। बैठक के दौरान श्री जोशी ने कहा कि इन राज्यों में गेहूँ खरीद की अच्छी संभावनाएँ हैं। उन्‍होंने कहा कि ये राज्‍य केंद्रीय पूल में पर्याप्त योगदान दे सकते हैं, जो राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक में इन राज्यों के खाद्य मंत्रियों से अनुरोध किया गया कि वे तैयारियों के साथ-साथ, बाद की खरीद गतिविधियों पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला