मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 23, 2024 10:26 पूर्वाह्न

printer

उपचुनाव मतगणना: केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी आगे

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी आगे चल रही हैं। यहां की पलक्कड़ और चेलक्करा विधानसभा सीट के लिए मतगणना जारी है। चेलक्करा सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम) के यू. आर. प्रदीप आगे चल रहे हैं।

   

आम चुनाव में यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने जीत हासिल की थी। वायनाड के साथ-साथ राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर भी विजयी हुए थे। बाद में उन्होंने वायनाड सीट खाली कर दी। यहां से कांग्रेस ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को टिकट दिया था। प्रियंका गांधी का यह पहला चुनाव है। नव्या हरिदास भाजपा प्रत्याशी हैं।वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने सत्यन मोकेरी को मैदान में उतारा था। वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कुल 16 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

   

 

वायनाड लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें आती हैं। जिनमें मनंतावाडी (सुरक्षित), सुल्तान बथेरी (सुरक्षित) और कलपेट्टा, कोझिकोड जिले की तिरुवमबाडी तथा मलप्पुरम जिले की ईरानद, निलांबुर और वंडूर सीट शामिल हैं।

  

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला