अगस्त 7, 2025 10:53 पूर्वाह्न

printer

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक को वैश्विक स्तर के सुरक्षा उपायों के साथ बनाया गया है: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि हाल ही में शुरू हुई उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक को वैश्विक स्तर के सुरक्षा उपायों के साथ बनाया गया है और साथ ही हिमालयी पारिस्थितिकी को न्यूनतम नुकसान पहुँचाया गया है। यह भारत की सबसे चुनौतीपूर्ण रेल परियोजनाओं में से एक है1  272 किलोमीटर लंबी यह परियोजना, उधमपुर, रियासी, रामबन, अनंतनाग, पुलवामा, बडगाम, श्रीनगर और बारामूला जिलों से होकर गुजरती है। इसमें चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल (नदी तल से 359 मीटर ऊपर) और अंजी खड्ड पर भारतीय रेलवे का पहला केबल आधारित पुल भी शामिल है।

 

श्री वैष्णव ने बताया कि 5 करोड़ से ज़्यादा मानव-दिवस रोज़गार सृजित हुए और सुरंगों और 320 पुलों सहित 215 किलोमीटर लंबी पहुँच सड़कें बनाई गईं। इससे स्थानीय संपर्क में काफ़ी सुधार हुआ और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला। यात्रियों की सुरक्षा के लिए 66 किलोमीटर लंबी एस्केप टनल और अग्निशमन प्रणालियाँ स्थापित की गई हैं। 2 किलोमीटर से ज़्यादा लंबी सभी सुरंगों में यांत्रिक वेंटिलेशन स्वच्छ हवा सुनिश्चित करता है। आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईटी दिल्ली और वैश्विक विशेषज्ञों द्वारा डिज़ाइन किया गया उन्नत ढलान स्थिरीकरण क्षेत्र के भूभाग की सुरक्षा करता है।

 

उन्‍होंने आगे कहा कि कश्मीर घाटी से सभी मौसमों में संपर्क के साथ, इस परियोजना से केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन, व्यापार और रोज़गार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह जानकारी उन्‍होंने ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में साझा की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला