फ़रवरी 25, 2026 1:02 अपराह्न

printer

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग ने नई दिल्ली में नेटवर्क योजना समूह की 109वीं बैठक आयोजित की

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग ने अवसंरचना परियोजनाओं के मूल्यांकन के लिए नई दिल्ली में नेटवर्क योजना समूह की 109वीं बैठक आयोजित की। इसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप बहुआयामी संपर्क और लॉजिस्टिक्स दक्षता को बढ़ाना है। इसमें दो रेल परियोजनाओं, एक मेट्रो और एक हवाई अड्डे की परियोजना का मूल्यांकन किया गया। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इन पहलों से लॉजिस्टिक्स दक्षता में वृद्धि, यात्रा समय में कमी और परियोजना के प्रभाव क्षेत्र में महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।